लखीमपुर खीरी की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बुधवार सुबह ब्लॉक लखीमपुर के कई परिषदीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय चिमनी में पहुंचीं डीएम ने शैक्षिक गुणवत्ता परखी। उन्होंने क्लास लेकर विद्यार्थियों को पढ़ाया। छात्र-छात्राओं से दो, चार का पहाड़ा सुनने के साथ ब्लैकबोर्ड पर लिखवाकर शैक्षिक गुणवत्ता परखी। बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाया। डीएम ने प्रधानाध्यापकों को अभिभावकों से संपर्क कर छात्र उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए।