लखीमपुर खीरी में स्नातक एमएलसी चुनाव के दौरान हुए हंगामे के मामले में पूर्व विधायक सुनील कुमार लाला समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इसके विरोध में सपा पदाधिकारी मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से मिले। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया। सपा सांसद आनंद भदौरिया ने भाजपा पर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विरोध करने पर सपा नेताओं पर मुकदमे दर्ज किए गए। चेतावनी दी कि मुकदमे वापस न होने पर सपा बड़ा आंदोलन करेगी। सपा ने एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।