लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ स्थित श्री राजेंद्र गिरि मेमोरियल एकेडमी में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने कहा कि छात्राएं कई बार झिझक के कारण बीमारियों को छिपा ले जाती हैं। अब समय छिपाने का नहीं बल्कि मां और चिकित्सकों से बताने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही कई बीमारियों को जन्म दे सकती है।