लखीमपुर खीरी की धौरहरा तहसील के लोहरीपुर गांव को आजादी के सात दशक बाद विकास की पहली किरण के रूप में सड़क पहुंची, जो धौरहरा कफारा हाईवे से जोड़ती है। सड़क निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी थी, लेकिन निर्माण में मानकों की अनदेखी होने से ग्रामीण नाराज हैं। ग्रामीणों के मुताबिक पीडब्ल्यूडी के ठेकेदारो ने मानकों का ध्यान नहीं रखा। सड़क निर्माण के तुरंत बाद से ही उखड़ने लगी है। इसको लेकर ग्रामीणों ने रविवार सड़क पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को शिकायती भेजी है। क्षेत्रीय विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने भुगतान रूकवाने की बात कही है।