लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली के मोहल्ला निर्मल निवासी विशाल गुप्ता की बृहस्पतिवार रात हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावर ने युवक की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मारी। गोली लगते ही युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।