फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर शहर से सटे गांव रामापुर की मुख्य सड़क बदहाल, बरसात में ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी

लखीमपुर शहर से सटे रामापुर की मुख्य सड़क खस्ताहाल है, जिससे बरसात के मौसम में ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क का निर्माण न कराए जाने पर रविवार को ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की सड़क कई वर्षों से खस्ताहाल है। पिछले साल पानी की पाइपलाइन बिछाई गई थी, जिसके बाद सड़क की स्थिति और दयनीय हो गई है। बारिश का पानी भरने की वजह से आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीण योगेश वर्मा ने बताया कि छह महीने पहले सड़क निर्माण की मंजूरी मिल गई। लोक निर्माण विभाग को सड़क का निर्माण कराना है, लेकिन विभागीय अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिसका खमियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के जेई सलीम अहमद ने बताया कि अभी यह सड़क गन्ना विभाग के अधीन है। गन्ना विभाग से सड़क निर्माण कराने का पत्र मिला है। कमेटी गठित कर सड़क का सर्वे कराकर स्टीमेट बनाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें