लखीमपुर खीरी के कोटवारा के अनहलवाड़ा पैलेस में मंगलवार को लखीमपुर महोत्सव का आयोजन हुआ। यहां अयोध्या के सात घोड़ों की घुड़दौड़ आकर्षण का केंद्र रही। महोत्सव में लोक संस्कृतियों पर आधारित नृत्य, फिल्म शो, कत्थक, कवि सम्मेलन, मुशायरा एवं कव्वालियों ने देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। देर शाम मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरि, सीडीओ अभिषेक कुमार, फिल्मकार मुजफ्फर अली और उनकी पत्नी मीरा अली ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। कोटवारा के परिदृश्य पर मुजफ्फर अली द्वारा रचित पुस्तक ‘जिक्र’ का विमोचन भी इस मौके पर किया गया।