फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सीमा से सटे सीएचसी पलिया में सुविधाओं का टोटा, मरीज होते हैं परेशान

लखीमपुर खीरी जिले में नेपाल सीमा से सटे पलियाकलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत चिकित्सकों और कर्मियों की कमी से खराब है। यहां जनरल सर्जन के साथ बाल रोग विशेषज्ञ की भी तैनाती नहीं है। अन्य कई चिकित्सक के पद भी खाली पड़े हैं। इसके चलते मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं उनको 85 किलोमीटर की लंबी दूरी तय कर जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ती है। पलिया सीएचसी में एक्सरे व अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था तो है, मगर अल्ट्रासाउंड सुबह आठ से 10 बजे तक ही किए जाते हैं। हालांकि इमरजेंसी आने पर अल्ट्रासाउंड हो जाते हैं। ऐसा इसीलिए है कि सीएचसी अधीक्षक ही यहां अल्ट्रासाउंड करते हैं और बाद में विभागीय कार्य देखते हैं। एक्सरे की बात करें तो बिजली की आपूर्ति आने पर ही एक्सरे होते हैं, जिससे मरीज परेशान होते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें