फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गोला गोकर्णनाथ के पतंग महोत्सव में पतंगबाजों ने लड़ाए पेच

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ के स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्टेडियम में चीनी मांझे के विरोध में जागरूकता के उद्देश्य से दो दिवसीय पतंग महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है। जहां पतंगबाजों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह आयोजन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू और गोला टूरिज्म संस्था के सहयोग से आयोजित किया गया है, जिसमें 50 पतंगबाजों ने प्रतिभाग किया है। महोत्सव की शुरुआत मुख्य अतिथि एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता और पालिका अध्यक्ष ने मां सरस्वती के पूजन एवं फीता काटकर कराया। महोत्सव के दौरान जागरूक करने के उद्देश्य से दो सेल्फी स्टैंड लगाए गए। डॉ सौरभ दीक्षित, डॉ आदर्श दीक्षित, डॉ योगेश कनौजिया, राजेंद्र सोनी, कुलदीप तिवारी सहित पांच सदस्यीय निर्णायक मंडल रहा। इस आयोजन में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा, वहीं प्रथम विजेता को 5100, उपविजेता को 2100 का नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी दी जाएगी। समापन रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ होगा। आयोजन के दौरान भाजपा नेता धर्मेंद्र गिरी मोंटी, अवधेश मिश्रा, रामगुलाम पांडे, विजय बाजपेई, बाबूराम सागर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें