फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जमीन अधिग्रहण का विरोध, लखीमपुर में टंकी पर चढ़े 20 से अधिक किसान, योग छोड़कर दौड़े अफसर

Fri, 21 Jun 2024 10:36 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी के गांव राजापुर के कई किसान शहर में बिलोवी हाल के पास पानी की टंकी पर चढ़ गए। किसान आवास विकास द्वारा जमीन अधिग्रहण करने से आक्रोशित हैं। उन्होंने आवास विकास परिषद पर जबरन जमीन कब्जाने का आरोप लगाया। किसान जमीन अधिग्रहण को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि करीब दो वर्षों से जिला मुख्यालय और लखनऊ के अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। सुनवाई न होने पर गांव के 20 से अधिक किसान शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे टंकी पर चढ़ गए। 30 से 40 किसान टंकी के नीचे बैठे हैं। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन में खलबली मच गई। योग कार्यक्रम को बीच में छोड़कर अफसर मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें