लखीमपुर खीरी के थाना मैगलगंज क्षेत्र में हुई महिला की हत्या के मामले में आरोपी पति काशीनाथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पत्नी की इसलिए हत्या दी कि कहीं वह संपत्ति में हिस्सा न मांग ले। शुक्रवार को पुलिस ने घटना का खुलासा किया। आरोपी ने पत्नी का गला घोंटकर हत्या की थी। शव सड़क किनारे गन्ने के खेत में फेंककर भाग गया था। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।