लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र के गांव खंजननगर में 60 साल के शरीफ गाजी ने शुक्रवार को सुबह अपनी बहू सिम्मी (35 वर्ष) की निर्मम हत्या कर दी। शरीफ ने धारदार हथियार से बहू पर ताबड़तोड़ वार किए। उसका पेट फाड़ डाला। चेहरे पर भी कई वार किए। वारदात के बाद शरीफ घर के दरवाजे पर ही कुर्सी डालकर बांका और चाकू लेकर करीब दो घंटे तक बैठा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। जांच शुरू कर दी है।