फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत

मुकेश कुमार Updated Wed, 14 May 2025 04:49 PM IST

लखीमपुर खीरी में गोला सब्जी मंडी से सब्जी लेकर आ रहे पिकअप वाहन ने अलीगंज-बिजुआ मार्ग के बघौड़ा मोड़ पर ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। ई-रिक्शा बिछुआ मार्ग से अलीगंज की तरफ आ रहा था। हादसे में ई-रिक्शा चालक उमेश कुमार पुत्र भग्गालाल पासी निवासी रसूलपनाह की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप का चालक विश्व बंद उर्फ रिंकू पुत्र मैथिली शरण बाजपेई निवासी बस्तौली घायल हो गया। उसे पुलिस ने एंबुलेंस से गोला सीएससी भेजवाया। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया, वहीं ई रिक्शा के आगे का पहिया निकल गया। उमेश कुमार ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी मौत के बाद पत्नी उर्मिला देवी और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें