लखीमपुर शहर के काशी नगर में करीब 100 लोगों को काट चुका आवारा कुत्ता बृहस्पतिवार को आखिरकार पकड़ा गया। नगर पालिका परिषद को लगातार काशी नगर मोहल्ले से शिकायत मिल रही थी कि एक कुत्ता अचानक से हमला करके लोगों को काट लेता है। लोगों को कहना है कि कुत्ते के डर की वजह से छोटे बच्चे गलियों में खेल नहीं पाते थे। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए नगर पालिका परिषद लखीमपुर के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कुत्ते को पकड़ लिया, जिससे मोहल्ला वासियों ने राहत की सांस ली।