फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: सावन के पहले दिन शिवालयों में उमड़े भक्त, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजे मंदिर

Thu, 30 Jul 2026 11:16 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी में सावन माह के पहले दिन बृहस्पतिवार को शहर के सभी शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। सुबह से ही श्रद्धालु दूध, जल, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प लेकर भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबे रहे। शहर के प्राचीन शिव मंदिर भुई फोरवानाथ में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि वे पूरे सावन माह प्रतिदिन यहां आकर जलाभिषेक करते हैं और व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना करते हैं। उनका कहना है कि भुई फोरवानाथ मंदिर की प्राचीन मान्यता है और यहां सच्चे मन से मांगी गई मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें