लखीमपुर खीरी के ईसानगर क्षेत्र में रविवार शाम एक मगरमच्छ 12 वर्षीय बालक को दहौरा नाले में खींच ले गया। सोमवार दोपहर तक बालक का पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने वन विभाग से मगरमच्छ को पकड़ने की मांग की है। यह एक सप्ताह में वन्यजीवों के हमले की दूसरी घटना है। वन विभाग और पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया।