लखीमपुर खीरी में ग्रीष्मावकाश के बाद एक जुलाई से निजी स्कूलों के साथ ही सरकारी विद्यालय खुल गए। परिषदीय विद्यालयों में सुबह सात बजे से पहले खुल गए। बच्चों के स्वागत को लेकर स्कूलों को अच्छे ढंग से सजाया भी गया था। करीब डेढ़ महीने तक बंद रहे परिषदीय और निजी विद्यालय बुधवार को खुले। स्कूलों में बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। वहीं, जिले के तमाम स्कूलों में विभिन्न प्रकार के खेलों का भी आयोजन किया गया, जिनमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बता दें कि जिले के 3106 परिषदीय विद्यालयों में पहली जुलाई को 60 प्रतिशत से अधिक बच्चों की उपस्थिति दर्ज की गई।