फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चीनी मिल प्रबंध समिति चुनाव में नामांकन निरस्त होने पर भड़के प्रत्याशी समर्थक... धरना प्रदर्शन

लखीमपुर खीरी जनपद में बेलरायां सरजू सहकारी चीनी मिल के गन्ना कार्यालय में सोमवार को प्रबंध समिति के चुनाव में कुछ प्रत्याशियों के नामांकन खारिज कर दिए गए। इससे नाराज प्रत्याशी समर्थकों ने विधायक, मिल प्रशासन, चुनाव निर्वाचन अधिकारी के विरुद्ध मंगलवार को नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम निघासन राजीव निगम, सीओ ने पर्चा खारिज होने की जांच कराने, चुनाव कार्यों में बाधा न डालने की बात कहकर गन्ना कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे नाराज प्रत्याशी समर्थकों को शांत कराया। प्रदर्शन के दौरान गन्ना कार्यालय गेट पर भारी सख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें