फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: सुरक्षा मानकों की अनदेखी, उर्स मेले में बिना अनुमति लगे ऊंचे-ऊंचे झूले

Sun, 24 May 2026 03:32 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी के ईसानगर में आयोजित उर्स मेले में बिना अनुमति झूलों का संचालन हो रहा है। इन झूलों के पास हाईटेंशन बिजली लाइन और ट्रांसफार्मर भी लगे हैं। कई ओवर हाइट झूले हाईटेंशन बिजली लाइन के बेहद करीब हैं। पास में एक ट्रांसफार्मर भी लगा है, जिससे बच्चों सहित लोगों की सुरक्षा खतरे में है। 

क्षेत्राधिकारी धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह ने पहले तत्कालीन थानाध्यक्ष ईसानगर निर्मल तिवारी को बिना अनुमति झूलों के संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। उर्स शुरू होने से पहले ही तत्कालीन थानाध्यक्ष का स्थानांतरण हो गया। नए थानाध्यक्ष ईसानगर बृजेश कुमार सिंह की जानकारी के बिना ही झूलों का संचालन शुरू हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर झूले चलाए जा रहे हैं। उन्होंने हादसे की स्थिति में जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। लोगों में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बनी हुई है।

सीओ का बयान
क्षेत्राधिकारी (सीओ) धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह ने कहा कि बिना अनुमति झूलों का संचालन नहीं होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि ऐसा हुआ है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने थानाध्यक्ष ईसानगर को मौके पर भेजने की बात कही। यह कदम सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें