फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारी से की थी लूट, पुलिस मुठभेड़ में दो गिरफ्तार

भिटौली थाना क्षेत्र के गंगराई अगयां नहर पर शनिवार भोर में भिटौली थाना क्षेत्र में हुए स्वर्ण व्यवसायी के यहां पिस्टल सटा कर लूट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दो बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए। इनमें एक के पैर में गोली लगी है, जबकि दूसरा भागने के दौरान पकड़ा गया। स्वाट प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह, एसओजी प्रभारी योगेश प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष भिटौली मदन मोहन मिश्र की टीम को सफलता मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें