कलेक्ट्रेट पहुंचे फरियादियों की डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कार्यालय से बाहर निकलकर उनकी शिकायतें सुनी। डीएम से लोगों ने भूमि विवाद, विभागीय कार्यों में लापरवाही और सरकारी मदद नहीं समय पर नहीं मिलने समेत अन्य शिकायतें कीं, जिस पर डीएम ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को शिकायत की जांच कर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए।