तमकुहीराज पुलिस ने टैंकर मे तस्करी उड़ीसा से यूपी के विभिन्न स्थानों पर पहुंचाने के लिए कर ले जाए जा रहे करीब एक करोड़ मूल्य के पांच कुंतल गांजा के साथ जौनपुर जिले के गढ़हा सैनी निवासी सुरेंद्र प्रताप यादव व बेलावा बदलापुर निवासी विजय कुमार चौहान को हाईवे स्थित तहसील गेट के समीप से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने टैंकर के भीतर फ़िल्मी स्टाइल मे तेल की जगह एक - एक किलो के पैकेट मे गांजा तस्करी कर ले जा रहे थे।