कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना के कप्तानगंज पिपराइच मार्ग पर बृहस्पतिवार को सुबह करीब करीब छह बजे सब्जी लदी पिकअप गाड़ी सामने से बाइक सवार व्यक्ति को रौंदते हुए पिकअप सड़क के किनारे गड्ढे में चली गई। बाइक पिकअप गाड़ी में फसी हुई है। बाइक चालक को लोगों ने गाड़ी के निचे से खींचकर निकाला। बाहर निकलने पर पता चला कि युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव अवरही कृतपुरा के मल्ल टोला निवासी रामदुलारे सिंह(45) के रुप में हुई है। पीछे बैठे मिथिलेश उर्फ अखिलेश प्रसाद ( 25) को भी चोटें आई हैं।