जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जिला आबकारी अधिकारी की उपस्थिति में ओएशिस के प्रतिनिधि एवं समस्त आबकारी निरीक्षक के साथ देशी शराब दुकानों, कम्पोजिट दुकानों एवं मॉडल शॉप दुकानों के अनुज्ञापियों के साथ बैठक की गई। इस दौरान अनुज्ञापियों द्वारा पीओएस मशीन संबंधी समस्याओं से अवगत कराया गया। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा पोर्टल प्रतिनिधि को उक्त समस्याओं के तत्काल समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिया गया। साथ ही, डीएम ने सभी अनुज्ञापियों को निर्देशित किया गया कि उनकी दुकानों से मदिरा की शत-प्रतिशत बिक्री केवल पी.ओ.एस. मशीन के माध्यम से ही सुनिश्चित की जाए।