फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पास पलटी लग्जरी बस, 30 यात्री घायल

कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी के समीप एनएच-28 पर लग्जरी बस पलट गई। इसमें सवार करीब 30 यात्री घायल हो गए। क्षमता से अधिक यात्री बैठाने और बस की छत पर सामान रखने के कारण बस का संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस से तमकुहीराज सीएचसी पर भेजा, जहां इलाज चल रहा है। बस जयपुर से बिहार जा रही थी। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक हाईवे के एक लेन पर आवागमन ठप रहा, क्रेन की मदद से बस को हटाया गया, इसके बाद आवागमन शुरू हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें