फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का लाइव प्रसारण

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का लाइव प्रसारण, 40 शिक्षकों को बांटे गए कार्ड मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। इसका लाइव प्रसारण जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा रहे। विशिष्ट अतिथि दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल मौजूद रहे। जिलाधिकारी महेंद्र तंवर, मुख्य विकास अधिकारी बंदिता श्रीवास्तव,डीआईओएस श्रवण गुप्ता, बीएसए अनिल सिंह व बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह, अमित चौहान सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें