विकास भवन सभागार में शनिवार को वाराणसी से सीएम योगी आदित्यनाथ के स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। इसके बाद क्षेत्र के शिवपुर स्थित उच्चप्राथमिक विद्यालय परिसर से सांसद ने जिला स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ किया। इसमें अधिकारी और शिक्षकों ने प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने का संकल्प लिया। सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा बच्चे देश के भविष्य हैं। शिक्षा व्यक्ति को मानसिक रूप से सशक्त बनाता है। जो बच्चो जितना अधिक शिक्षित होगा वह उतना ही मन से मजबूत होगा। इसलिए प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए शिक्षकों के साथ अभिभावकों को संकल्प लेना चाहिए।