कप्तानगंज विकास खण्ड के ग्राम सभा घोड़ादेउर टोला लक्षीराय में जल निगम द्वारा लगाए गए पाइप में जगह जगह लीकेज होने से सड़कों में पानी भरा रह रहा है। सड़कों से जलजमाव होने के कारण पानी दुषित हो गया है। जिससे लोगों में गंभीर बिमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। वही कुछ घरों में पानी की सप्लाई तो दी गई लेकिन विभाग टोटी लगाना ही भुल गया। जिससे पानी लोगों के दरवाजे पर खुला गिर रहा है और लोगों को घरों से निकलना दुश्वार हो गया है।