बोलेरो वाहन से बिहार हेतु तस्करी कर ले जाई जा रही कुल 32 पेटी अवैध देशी शराब व 22 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (लगभग 6. 90 लाख) को कुशीनगर पुलिस ने पकड़कर सीज किया है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से वाहनों से देशी और अंग्रेजी शराब की तस्करी की जा रही थी। इस बार भी तस्कर अवैध शराब को बिहार खपाने की योजना में थे कि पहले ही पकड़े गए।