फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनगणना के संबंध में कोई दुविधा या असुविधा हो तो अधिकारियों से समझें और दूर कराएं: मंडलायुक्त

कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कर्मियों को को मंडालायुक्त ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। जनगणना के आधार पर ही देश एवं प्रदेश सरकार की तरफ से विकास से संबंधित योजनाएं तैयार किए जाते हैं। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने कहा कि जनगणना का उद्देश्य एवं उसका महत्व भली-भांति समझ लेना चाहिए। यदि किसी को कोई दुविधा या असमंजस हो तो संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर लें। उन्होंने कहा कि जनगणना के बाद प्रत्येक प्रगणक को क्षेत्र आवंटित किया जाता है, जिसमें वे घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार का सर्वे कर सभी आवश्यक जानकारियां एकत्र करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें