फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसी नदी की सफाई और सौंदर्यीकरण का काम कराएं प्राथमिकता से: DM

रोहित सिंह Updated Sat, 10 Jan 2026 04:03 PM IST

जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में बांसी नदी, हिरण्यवती नदी एवं जनपद में संचालित पर्यटन विकास कार्यों से संबंधित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में नदी सफाई, सौंदर्यीकरण, वृक्षारोपण तथा पर्यटन स्थलों के विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान सर्वप्रथम बांसी नदी की सफाई एवं विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी से जानकारी प्राप्त की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन स्तर से बांसी नदी के सफाई, सौंदर्यीकरण एवं आवश्यक संसाधनों हेतु एक करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिससे समस्त कार्य पूर्ण किए जाएंगे। जलकुंभी की समस्या पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि इसके स्थायी समाधान हेतु साउथ की कंपनी अल्फा मर्ज से समन्वय स्थापित किया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें