राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) रोग नियंत्रण हेतु टीकाकरण अभियान के सातवें चरण का शुभारम्भ आज किया गया। विधायक सदर पड़रौना मनीष जयसवाल एवं अपर जिलाधिकारी द्वारा मोबाइल वेटनरी यूनिट एवं बहुद्देशीय सचल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह अभियान दिनांक 22 जनवरी 2026 से 10 मार्च 2026 तक कुल 45 दिनों तक संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत जनपद में पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा।