फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DM महेंद्र सिंह तंवर सख्त, कहा शिकायत निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

शनिवार को तहसील पडरौना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने की। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों ने डीएम के सामने अपनी समस्याएं रखीं। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें