संपूर्ण समाधान दिवस के बाद डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने तहसील का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय की पत्रावलियों का अवलोकन कर लंबित मामलों की समीक्षा की और उपजिलाधिकारी को उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही तहसील के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।