कुशीनगर जिले के तमकुहीराज तहसील में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतों लेकर पहुंचे। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बारी-बारी से खुद शिकायती पत्रों को मांगा, पढ़ा और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। शिकायत सुनते समय डीएम ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दे दी। इस दौरान एसपी संतोष कुमार मिश्र समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।