फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: मुर्गे का मांस खाने के बाद आठ वर्षीय बच्चे की मौत

कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के बरवा बाजार गांव में मुर्गे का मांस खाने के बाद आठ वर्षीय अखिलेश की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य बीमार पड़ गए। बुधवार रात भोजन करने के कुछ देर बाद परिवार के सदस्यों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। तबीयत बिगड़ने पर सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर अखिलेश को जिला अस्पताल पडरौना रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंचकर परिवार के सदस्यों की जांच की और दवाएं दीं। चिकित्सकों ने प्रारंभिक तौर पर फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई है। हालांकि, बच्चे की मौत का वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें