जनपद कौशाम्बी पुलिस को ट्रैकर डॉग 'लियो' प्राप्त हुआ है। अपनी सूंघने की अद्भुत क्षमता और विशेष प्रशिक्षण के माध्यम से लियो अपराधों के अनावरण, साक्ष्य खोजने, लापता व्यक्तियों की तलाश तथा अन्य कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ट्रैकर डॉग 'लियो' के शामिल होने से जनपद की अपराध अनावरण क्षमता और पुलिसिंग को नई मजबूती मिलेगी तथा जनता को और अधिक प्रभावी एवं त्वरित पुलिस सेवा प्रदान करने में सहायता मिलेगी।