फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्रधान के घर से चार्जिंग पर लगे दो मोबाइल चोरी, परिजन सोते रहे

कासगंज। सदर कोतवाली के मामो गांव में जनपद न्यायालय के सामने स्थित मकान से सोमवार और मंगलवार की रात अज्ञात चोर चार्जिंग पर लगे दो मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार के लोग थके होने के कारण सो रहे थे। सुबह मोबाइल गायब मिलने पर परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। जानकारी के अनुसार, फरीदा गोकुल थाना एका, जनपद फिरोजाबाद निवासी उदयवीर पुत्र पातीराम और एटा जनपद के नगला कदम निवासी चंद्रप्रभा पत्नी रवी, सुरेंद्र सिंह प्रधान प्रतिनिधि मामो के रिश्तेदार हैं। सुरेंद्र सिंह का निधन बीते 18 जुलाई को हुआ था। दोनों उनके घर शोक में शामिल होने के लिए आए हुए थे। परिजन के अनुसार, सोमवार और मंगलवार की रात दोनों के मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगे हुए थे। रात में सभी लोग सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुसकर दोनों मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। सुबह उठने पर मोबाइल गायब मिले तो घटना की जानकारी हुई। परिजन ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई और मोबाइल बरामद कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें