उत्तर प्रदेश के कासगंज में कासगंज-कानपुर रेलमार्ग पर लोडर वाहन ने टक्कर मारकर रेलवे फाटक तोड़ दिया। फाटक का पाइप ओएचई लाइन पर जा गिरा। इससे रेल यातायात ठप हो गया। इस मार्ग से गुजरने वाली चार ट्रेनें प्रभावित हो गई। लगभग 2:20 मिनट तक ट्रेनों को संचालन बंद रहा। रेल कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद फाटक के पाइप को लाइन से हटाया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को दिक्कतें हुई। सड़क यातायात भी बाधित हो गया। अमांपुर मार्ग पर जाम लगने वाहनों की लंबी कतारें लग गई।