उत्तर प्रदेश के कासगंज में लोगों की सुविधा हेतु बनाए गए ग्राम सचिवालय में युवक चारपाई डालकर आराम फरमा रहा था। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो यह वायरल हो गया। वीडियो विकासखंड गंजडुंडवारा के अंतर्गत आने वाले गांव धवा के ग्राम सचिवालय का है। खंड विकास अधिकारी श्रुति गर्ग ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव से रिपोर्ट मांगी है। इस तरह सचिवालय में लेटना गैर कानूनी है।