फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

सीसामऊ थानाक्षेत्र में घर के बाहर जुआ खेलने के विरोध की खुन्नस में इलाके के चार लोगों ने मिलकर युवक को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया था। आरोपी युवक को मरा समझकर सड़क पर फेंक पर भाग निकले थे। परिजनों ने युवक को रावतपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बुधवार की सुबह युवक की मौत हो गई। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। द्वारिकापुरी निवासी सागर वर्मा (22) स्क्रीन प्रिटिंग का काम करता था। पत्नी अंशिका ने बताया कि इलाके में रहने वाले शोभित, आदर्श उर्फ पुल्ली और रोहित सिंह राजपूत उर्फ घंटुल ने घर के पास जुआ खेलते हैं और गाली-गलौज करते हैं। रक्षाबंधन वाले दिन पति ने जुआ और गालीगलौज का विरोध किया था। जिस पर आरोपी युवकों ने पति के साथ मारपीट की थी। उस वक्त मौके पर पहुंची पुलिस दोबारा जुआ होने पर आरोपियों को पकड़ने की बात कहकर चली गई थी। जिसके बाद से आरोपी सागर से खुन्नस रखने लगे थे। पिता सुरेश ने बताया कि सोमवार रात शोभित उनके घर आया और सागर को घर से ले गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें