फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग गुरु ज्योति बाबा बोले- सभी को नशे से दूर रहना चाहिए क्योंकि यह रिश्तों को तोड़ता है

सोसाइटी योग ज्योति इंडिया व राष्ट्रीय अटल आरोग्य संघ की ओर से सोमवार को आदर्श नेताजी सुभाष विद्यालय में 108 ओमकार जाप व छात्र स्वास्थ्य पर परिचर्चा हुई। कार्यक्रम की थीम विकसित भारत के लिए नशा मुक्त बचपन रही। योग गुरु ज्योति बाबा ने कहा कि सभी को नशे से दूर रहना चाहिए क्यों कि यह रिश्तों को तोड़ता है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार मिश्रा ने छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग को अपनाने व नशे से दूर रहने की सलाह दी। यहां बच्चों ने ओमकार का जाप किया। कार्यक्रम संचालन खुशी, गीता और प्राचार्य सुरेंद्र शर्मा ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें