फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गौरीलख्खा गांव में जर्जर सड़क के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, आवागमन रोका

चौबेपुर क्षेत्र के गौरीलख्खा गांव में वर्षों से जर्जर सड़क की मरम्मत न होने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए कुछ समय के लिए आवागमन रोक दिया और जल्द सड़क निर्माण की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क लंबे समय से बदहाल है। कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से सड़क बनवाने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बरसात के दौरान सड़क की स्थिति और खराब हो गई है, जिससे लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें