फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से क्रेता-व्रिकेता सम्मेलन का आयोजन

उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से मंगलवार को बृजेंद्र स्वरूप पार्क में क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, खादी ग्रामोद्योग आयोग, जिला उद्योग केंद्र, स्वयं सहायता समूह और लीड बैंकके अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान लोगों ने बैंक लोन मिलने में आ रही परेशानियां अफसरों को बताईं। अफसरों ने समस्या समाधान कराने का आश्वासन दिया। एक वक्ता ने बताया कि खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा चयनित इकाइयों को भी बैंकों द्वारा परेशान किया जाता है। जबकि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन और मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत बिना गारंटी लोन देने के निर्देश हैं। इसके बावजूद गारंटी मांगी जाती है और लोन स्वीकृत नहीं किया जाता। उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग महासंघ के चेयरमैन सुरेश गुप्ता ने इकाइयों की समस्याओं पर कहा कि खादी को पूर्व की भांति केंद्र सरकार से छूट मिलनी चाहिए। ताकि यह लोकप्रिय बनी रहे। इस सम्मेलन का उद्देश्य इकाइयों के बीच टेक्नोलॉजी और उत्पादों की जानकारी का आदान-प्रदान करना है। कोऑर्डिनेटर अभय त्रिपाठी ने बताया कि खादी ग्रामोद्योग में नई योजनाएं लाई जा रही हैं। और जल्द एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक शर्मा ने बताया कि बोर्ड ने इस वर्ष 105 यूनिट लगाई गई हैं। जिनसे 407 परिवारों को रोजगार मिला है। उन्होंने उद्यमियों की समस्याओं को मुख्यालय भेजकर समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राजेश कुमार गिरी, केके पांडेय, मनोज शुक्ला, मनोज पाठक, राजीव द्विवेदी, वरुण जौहरी, हरेंद्र निषाद, राजेश कुमार, विवेक त्रिवेदी, अनीता पाल, सीमा सागर, मोहम्मद नायाब, दीपू गुप्ता आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें