कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित केसा कॉलोनी में केस्को की विभागीय टीम पुलिस बल के साथ कर्मचारियों के आवासों पर मीटर लगाने पहुँची। इस कार्रवाई का केसा कर्मचारियों के परिजनों, महिलाओं और बच्चों ने कड़ा विरोध किया। विरोध के बीच केस्को अधिकारियों ने कॉलोनी की बिजली काट दी, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने मेन गेट बंद कर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया।