गुजैनी स्थित दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन स्कूल में आयोजित दो दिवसीय केएसएस जोन-बी अंतर विद्यालय बालिका चेस प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को हुआ। इसमें पांच राउंड के बाद यूपी किराना सेवा समिति नौ अंकों के साथ विजेता बनी। श्री राम पब्लिक स्कूल किदवईनगर आठ अंकों के साथ उपविजेता और सात अंक के साथ हरमिलाप मिशन स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के समापन पर दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन स्कूल की सचिव एकता दुबे ने विजेता टीमों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रत्येक बोर्ड की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को सीएचएस स्कूल की प्रिंसिपल व प्रतियोगिता की ऑब्जर्वर शिल्पी निगम ने विशेष सम्मान दिया। मौके पर प्रधानाचार्य उषा दीक्षित, उप प्रधानाचार्य आकाश दीक्षित, कुसुम शर्मा, कमल खेमानी, अनिल वाजपेयी आदि मौजूद रहे।