फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल स्टेशन से दो साल की बच्ची चुराई, जीआरपी और आरपीएफ की टीमों ने सवा तीन घंटे में खोज निकाला

सेंट्रल स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर सो रही महिला के पास लेटी उसकी दो साल की मासूम बेटी को सोमवार देर रात 50 वर्षीय व्यक्ति चादर में लपेटकर कर चुरा ले गया। महिला की नींद टूटी तो बच्ची गायब देख चीख पड़ी। जीआरपी और आरपीएफ की टीम सक्रिय हुई। करीब सवा तीन घंटे की मशक्कत के बाद शातिर को टूंडला रेलवे स्टेशन से होली स्पेशल ट्रेन के जनरल कोच से बच्ची सहित दबोच लिया गया। प्रारंभिक जांच में बच्ची को भिक्षावृत्ति के लिए दिल्ली में बेचने के लिए अगवा करने की बात सामने आई है। कानपुर देहात, गजनेर निवासी चंदा पांडेय करीब 10 दिन पहले पति राजेश से झगड़ा कर अपने दो बच्चों पंकज (6) और सीता (2) को लेकर बिहार स्थित अपने मायके चली गई थी। मायके में मां और पिता ने पति से झगड़ा कर आने की बात कहकर ताना मारा तो वह सोमवार को ट्रेन से रात सात बजे कानपुर सेंट्रल आ गई। रात होने पर दोनों बच्चों के साथ कानपुर सेंट्रल स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर सो गई। रात करीब सवा आठ बजे जालौन निवासी राजू धीमर बच्ची को उठा ले गया था। जानकारी पर जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह और आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार ने चार टीमें बनाकर बच्ची की खोजबीन शुरू की। 100 सीसी कैमरों के फुटेज खंगालने पर बच्ची को चादर से ढक कर आरोपी दिल्ली जा रही होली स्पेशल ट्रेन में सवार होता नजर आया। इस पर इटावा से अलीगढ़ तक सूचना प्रसारित कर दी गई। इटावा से ट्रेन रात 10 बजे निकल चुकी थी। शिकोहाबाद में ट्रेन रुकवा कर चेकिंग कराई गई तो बच्ची नहीं मिली आरोपी बच्ची को लेकर बार-बार कोच बदल रहा था। टूंडला में रात 11:32 बजे ट्रेन पहुंची तो सात टीमों ने सभी कोच की तलाशी ली। आरोपी राजू जनरल कोच में बच्ची समेत मिल गया। आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त विवेक वर्मा और जीआरपी के डिप्टी एसपी ने बताया कि बच्ची को टुंडला में सकुशल अपहर्ता के साथ खोज लिया गया। राजू धीमर के खिलाफ अभिभावक की अनुमति बिना बच्ची को उठा ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें