फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बोरिंग मिस्त्री की हत्या में महिला समेत दो लोग गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के उलरामपुर में बोरिंग मिस्त्री की हत्या में पुलिस ने महिला समेत दो को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेजा गया है। थानाध्यक्ष जनानर्दन सिंह ने बताया कि हत्या में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगी हैं। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर दोपहर 12 बजे के करीब पुलिस ने तिगांई तिराहा मोड़ से मड़ौली जाने वाले मार्ग पर राधाकृष्ण उर्फ बउआ व बबीता को पकड़ा है। दोनों से पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। बता दें कि रूरा थाना के उलरापुर में शुक्रवार रात बोरिंग मिस्त्री सुभाष संखवार (45) की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई की थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मामले में उनकी बहन रामा देवी ने लोथा यादव, करन सिंह, शिव सिंह, अमित कुमार उर्फ छउवा, बउवा, हिमांशू, ओमजी व बबीता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप लगाया था कि भाई को बोरिंग करने के लिए बुलाया गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें