जेल में बंद अधिवक्ता अखिलेश दुबे और होटल कारोबारी सुरेश पाल के बेटे पुष्पेंद्र के बीच हुई बातचीत के रविवार को दो नए ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इनमें अखिलेश दुबे मदद करने के बहाने पुष्पेंद्र पर मिलने का दबाव बनाते सुना जा सकता है। अखिलेश ने उससे कहा कि तुम अपने होटल में भाजपा के कार्यक्रम कराते हो, क्या सोचते हो कि पार्टी तुम्हें बचा लेगी।