फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजपुर के ड्योढ़ी घाट में गंगा नहाते समय दो दोस्त डूबे, तलाश जारी

महराजपुर थानाक्षेत्र के ड्योढी घाट पर सोमवार शाम गंगा में नहाने गए दो किशोर गहरे पानी में जाने से डूब गए। हादसे के बाद से दोनों का पता नहीं चल सका है। सूचना पर पुलिस, गोताखोरों की टीम और एसीपी चकेरी मौके पर पहुंचकर तलाश में जुटे हैं। लापता किशोरों की पहचान राजा मार्केट अहिरवां निवासी कृष्णा पुत्र परमेश्वर चौधरी, 15 वर्ष और शिवा, 16 वर्ष के रूप में हुई है। कृष्णा की बहन जूही ने बताया कि शिवा भाई का दोस्त था। दोनों पढ़ाई छोड़कर राजा मार्केट की एक प्राइवेट दुकान में काम करते थे। जूही के अनुसार सुबह दोनों नहाकर वापस लौट गए थे। शाम को वह फिर से बहन के साथ गंगा नहाने आए थे। सभी लोग साथ में नहा रहे थे और वह कुछ दूर कपड़े बदल रही थी। पलट कर देखा तो दोनों वहां नहीं थे। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। बहन ने बताया कि घटना के समय मौके पर और कोई नहीं था। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ गोताखोरों की टीम ड्योढी घाट पहुंची और नदी में सर्च अभियान शुरू किया गया। करीब डेढ़ घंटे बीत जाने के बाद भी दोनों किशोरों का कोई सुराग नहीं मिला है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें